Posts

Showing posts from 2021

IPL INDIA

Image
  IPL UPDET IPL 2021, SRH vs RR: जेसन रॉय और विलियम्सन की शानदार पारी, हैदराबाद ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 40वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने राजस्थान से मिले 165 रनों के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर नौ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। हैदराबाद की ओर से जेसन रॉय ने 60, कप्तान केन विलियम्सन ने नाबाद 51, रिद्धिमान साहा ने 18 और अभिषेक शर्मा ने नाबाद 21 रन बनाए। राजस्थान के लिए मुस्ताफिजुर रहमान, महिपाल लोमरोर और चेकन सकारिया ने एकएक सफलता हासिल की। हैदराबाद की 10 मैचों में यह दूसरी जीत है और वह चार अंक लेकर सबसे नीचे आठवे नंबर पर है। राजस्थान को 10 मैचों में छठी हार झेलनी पड़ी है। टीम के खाते में 8 अंक है और वह छठे नंबर पर है।                                           इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 40वें मुकाबले में ...
Image
IPL UPDET   Indian Premier League   IPL 2021   MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को दो मैच खेले गए, जिसमें दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने 54 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैच के बाद आरसीबी कप्तान विराट कोहली ने जमकर अपनी टीम की तारीफ की। विराट ने जहां गेंदबाजों की खूब तारीफ की वहीं कहा कि बल्लेबाजी में और मेहनत करने की जरूरत है। आरसीबी ने 165 रन बनाए और जवाब में मुंबई इंडियंस को 11 रनों पर ऑलआउट कर दिया। यह पहला मौका है, जब आईपीएल के इतिहास में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को ऑलआउट किया है। मैच के बाद विराट ने कहा, 'बहुत खुश हूं जिस तरह से हम यह मैच जीते हैं, दूसरे ही ओवर में देवदत्त पडीक्कल का विकेट गंवाने के बाद हमारे लिए शुरुआत काफी मुश्किल थी। जिस तरह से जसप्रीत बुमराह ने वह ओवर फेंका, मुंबई इंडियंस के लिए गेम एकदम सेट हो गया था। वहां से हमारे लिए जरूरी थी कि हम मैच में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएं और कुछ रिस्क भी लें। मुझे अच्छी शरुआत मिली, केएस ने मेरे ऊपर से कुछ दबाव कम किया। मैक्सवेल की पारी अविश्व...